पटेवा : उधार का पैसा वापस करने के बाद की मारपीट - CG Sandesh

पटेवा : उधार का पैसा वापस करने के बाद की मारपीट

पटेवा थाना अंतर्गत मानपुर में उधार का पैसा वापस करने के बाद एक व्यक्ति से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

ग्राम मानपुर निवासी मोरध्वज पटेल ने बताया कि वह अपने मजदूर गोपाल विश्वकर्मा को आवश्यकता पडने पर एडवांस में मजदूरी रकम 8000 रूपये दिया था, जिसे वापस मांगने पर गोपाल का छोटा भाई अजय ने पैसा वापस करने के बाद बोला कि तुम गांव वालों के सामने पैसा मांगकर हमलोगों का बेईज्जती करते हो कहकर मोरध्वज पटेल को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का एवं हाथ में पहने हुए चुडा से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिया है.

मोरध्वज पटेल ने बताया कि मारपीट करने से उसके सिर में चोंट आया है मारपीट की घटना को गांव के जितेन्द्र ध्रुव देखा सुना और बीच बचाव किया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अजय विश्वकर्मा पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजिबह्द कर विवेचना में लिया है


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें