महासमुंद : बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून... - CG Sandesh

महासमुंद : बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को

बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, कुल 3036 परीक्षार्थी होंगे शामिल

बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 06 परीक्षा केन्द्र बनाए गए, कुल 988 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा गुरुवार 11 जून 2026 को सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक महासमुंद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें कुल 3036 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 06 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां कुल 988 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए केन्द्र 2301 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी महासमुंद , 2302 शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा महासमुंद, 2303 महर्षि विद्या मंदिर मचेवा महासमुंद , 2304 श्याम बालाजी एजुकेशन कॉलेज इमलीभाठा महासमुंद, 2305 स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, 2306 आशी बाई गोलछा आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, 2307 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा महासमुंद , 2308 वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एफसीआई रोड महासमुंद, 2309 चंद्रोदय पब्लिक स्कूल बागबाहरा रोड महासमुंद, 2310 शिशु संस्कार केंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, 2311 स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा महासमुंद तथा 2312 शासकीय आईटीआई लभराखुर्द महासमुंद को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

इसी तरह बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए केन्द्र 2313 रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल पिटियाझर रोड महासमुंद, 2314 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचेड़ा महासमुंद, 2315 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा महासमुंद, 2316 इंडियन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बेलसोंडा महासमुंद, 2317 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव तथा 2318 गुड शेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल अयोध्या नगर महासमुंद को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।


जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अवलोकन करने की अपील की है ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पहुंचना अनिवार्य होगा, जिससे फ्रिस्किंग एवं पहचान सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व प्रातः 9ः30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले वस्त्र पहनकर आने तथा फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनने के निर्देश दिए गए हैं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरे चॉकलेट रंग के वस्त्र पहनना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट घड़ी, पर्स, पाऊच, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी सहित किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। 

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पैन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को उत्तर अंकित करने के लिए केवल काले अथवा नीले बॉल पेन का उपयोग करने की अनुमति होगी। परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। वहीं अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर अभ्यर्थिता निरस्त करते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। 


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें