महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्या... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 77 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में ग्राम खल्लारी के धीरज गुप्ता ने अधूरे पाइपलाइन को पूरा कराने, ग्राम शेर के हुमन ध्रुव ने बंदोबस्त में त्रुटि सुधार हेतु, ग्राम खुसरूपाली के सदाराम साहू ने नामांतरण, ग्राम पिपलीपानी के वीरेंद्र तांडी ने फाइनेंस कंपनी के मनमानी की शिकायत, घुंचापाली के कृष्ण कुमार चंद्राकर ने विद्युत पोल हटवाने, ग्राम जोगीडीपा के ग्रामीणों ने निस्तारी तालाब को पटवाने से रोकने के लिए आवेदन दिया। 

साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि, अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें