महासमुंद : पीएम गति शक्ति योजना, जिला स्तरीय अधिकारियों का क... - CG Sandesh

महासमुंद : पीएम गति शक्ति योजना, जिला स्तरीय अधिकारियों का कार्यशाला एवं प्रशिक्षण आयोजित

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में रायपुर एवं पीएम गति शक्ति योजना के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में अधिकारियों को पीएम गति शक्ति योजना के उद्देश्यों, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग, परियोजनाओं की योजना निर्माण प्रक्रिया, आधारभूत संरचना विकास तथा विभागीय डाटा के एकीकरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि पीएम गति शक्ति योजना के माध्यम से सड़क, रेल, ऊर्जा, दूरसंचार, जल संसाधन तथा अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं के विकास में समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति दी जा सकेगी। 

जिले में अधोसंरचना विकास के लिए प्लानिंग के दौरान ही इस पोर्टल का उपयोग करते हुए सुगमता से योजना को क्रियान्वयित किया जा सकता है। इसके लिए सभी विभाग लॉग इन आईडी जनरेट करें। प्रशिक्षण में अधिकारियों ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में इस पोर्टल का उपयोग  आवश्यक होगा। रायपुर उद्योग विभाग के उप संचालक द्वारा जीआईएस आधारित पीएम गति शक्ति पोर्टल के संचालन, परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, भू-स्थानिक आंकड़ों के उपयोग तथा विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले डाटा के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही विकास कार्यों के बेहतर नियोजन, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित अद्यतन जानकारी एवं परियोजनाओं का विवरण नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजना के विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों ने पीएम गति शक्ति योजना को जिले में विकास परियोजनाओं के बेहतर समन्वय एवं त्वरित क्रियान्वयन का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसके उपयोग के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज खांडे, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग श्री मोहन लाल साहू, पीएम गति शक्ति के अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें