CG : IAS रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए सहक... - CG Sandesh

CG : IAS रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए सहकारिता आयुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को सचिव, गृह विभाग के वर्तमान दायित्व के साथ-साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें