CG : फर्जी पुलिस बनकर सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को झांसे में... - CG Sandesh

CG : फर्जी पुलिस बनकर सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को झांसे में लिया, फिर दुष्कर्म कर किया ब्लैकमेल, आरोपी अक्षय कुमार गिरफ्तार

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने व ब्लैकमेल करने के आरोप में 31 वर्षीय आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले अक्षय कुमार कुम्हरानी को गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि मार्च 2026 में कोरबा रेलवे स्टेशन पर हुई उनकी मुलाकात आरोपी से हुई, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर वर्दीधारी तस्वीरें दिखाई और विवाह का वादा कर विश्वास जीता। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने बाद में उसके गांव आकर शादी का बहाना बनाकर शारीरिक संबंध बनाए और गुप्त रूप से उसके अंतरंग फोटो-वीडियो बना लिए। 7 मई को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भी आरोपी ने महिला को बहकाकर उससे दुर्व्यवहार किया तथा उन फाइलों के वायरल होने की धमकी देकर संबंध बनाए रखने का दबाव डाला।

27 मई को आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दिए और व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम के जरिए जान से मारने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। महिला की शिकायत पर चक्रधरनगर थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में गठित टीम ने रायगढ़ में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे घटना में प्रयुक्त रियलमी सी-3 मोबाइल जब्त किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आगे पुलिस जांच जारी है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें