बसना : मोटरसायकल चालक की एक्सीडेंट के दौरान गिरकर मौत
बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत सागरपाली रोड सांई शो रूम के पास एक मोटरसायकल चालक की एक्सीडेंट के दौरान गिरकर मौत हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार 09 जून 2026 को लगभग रात्रि 8:00 बजे ग्राम पिलवापाली निवासी दुलारसिंग सिदार अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा सीडी डान सीजी 06 बी 0499 में बैठकर भवंरपुर से पिलवापाली जा रहा था, इसी दौरान सागरपाली रोड साई शो रूम के पास में अपने मोटर सायकल को उपेक्षापुर्ण व उतावलापुर्वक पुर्वक चलाकर ग्राम बरतियाभाटा के रहने वाली इन्दु पटेल को ठोकर मारकर एक्सीडेट करने से वह स्वयं गिर गया.
जिससे बाद दुलारसिंग को इलाज श्रीश्याम हास्पिटल भंवरपुर ले जाया गया, जहाँ उसकी मृत्यु होना बताया गया.
वहीँ इस मामले में मोटर सायकल हीरो होण्डा सीडी डान सीजी 06 बी 0499 के चालक दुलारसिंग के विरुद्ध अपराध धारा 281,125 (ए), 106 (1) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.