महासमुंद : सास और पति ने की मारपीट, धक्का मुक्की कर घर से नि... - CG Sandesh

महासमुंद : सास और पति ने की मारपीट, धक्का मुक्की कर घर से निकाला

महासमुंद की एक महिला ने अपनी सास और पति सहित कुछ अन्य लोगों पर गाली गलौच मारपीट कर धक्का मुक्की करते हुए घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबध किया है.

वार्ड नं 07 नयापारा महासमुंद निवासी नसरीन कुरैशी ने बताया कि वह ब्युटी पार्लर का कार्य करती है, तथा पारिवारिक विवाद के कारण करीब 06 वर्ष से अपनी बेटी तैयबा कुरैशी के साथ अलग रहती है.

जहाँ 01 जून 2026 से उसकी सास गौसिया कुरैशी, पति राज कुरैशी तथा अन्य लोग घर में जबरदस्ती घुंसकर मकान के एक हिस्से में रह रहे हैं और उसे परेशान करते हुए विवाद करने का प्रयास कर रहे हैं.

नसरीन कुरैशी ने बताया कि वह लोगो के परेशान करने के बावजुद शांति से अपने कमरे में अपनी बेटी के साथ रह रही थी, लेकिन 09 जून 2026 को शाम करीब 04:00 बजे उसकी सास गौसिया, पति राज कुरैशी तथा उस मकान में निवासरत अन्य लोग सभी एक राय होकर नसरीन कुरैशी व उसकी बेटी के साथ गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट धक्का मुक्की करते हुए घर से बाहर निकाल दिये, जिसकी सूचना डायल 112 में देने पर वह थाना आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राज कुरैशी और गौसिया खातुन के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें