महासमुंद : घर के बाहर रखी मोटरसायकल चोरी
इंदिरा कालोनी महासमुंद में घर के बाहर रखी एक मोटरसायकल चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
इंदिरा कालोनी ग्राम बेमचा निवासी मोहित यादव ने पुलिस को बताया कि 09 जून 2026 को रात्रि करीबन 9:30 बजे वह काम से आया और घर के बाहर बरामदा के एक छोटा सा कमरा में मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 3088 को लॉक करके रख दिया था.
इसके बाद वह अगले दिन 10 जून 2026 को प्रात: 6.00 बजे जाकर देखा तो मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 3088 किमती 15,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा कमरे के ताला को तोडकर अंदर घूस कर चोरी कर ले गया था. जिसका मोहित ने आसपास पता लगाया किन्तु पता नहीं चला.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें