तुमगांव : दुसरे गांव का आदमी हमारे गांव में क्यो काम कर रहा ... - CG Sandesh

तुमगांव : दुसरे गांव का आदमी हमारे गांव में क्यो काम कर रहा है कहकर मारपीट

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम अछोली में एक व्यक्ति से दुसरे गांव का आदमी हमारे गांव में क्यो काम कर रहा है कहकर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि वह वर्तमान में ललित साहू के यहां पोकलेन आपरेटर का काम करता है. तथा 09 जून 2026 को रात्रि 9:30 बजे चंदन देवदास के साथ झम्मन दुकान के पास खड़ा था, तभी ग्राम अछोली के सुरज साहू और अश्वनी उर्फ बबलू बंजारे उसके पास आये और बोला कहां काम करता है.

जिसपर जगदीश ने बताया कि वह ललित साहू के यहां पोकलेन आपरेटर का काम करता है, इतने में उसे तु दुसरे गांव का आदमी हमारे गांव में ललित के यहां क्यो काम कर रहा है कहकर मां-बहन की अश्लील गाली गलौज कर दोनो हाथ मुक्का से व अश्वनी बंजारे द्वारा हाथ में पहने चुड़ा व बेल्ट से मारपीट किया.

जिससे उनके सिर, कंधा, होठ, एवं बांये आंख के नीचे गाल में चोट लगा है, वहीँ इस घटना में गाली गलौज मारपीट करते चंदन देवदास देखा सुना है व छुड़ाया है.

जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि जाते-जाते दोनो ने उसे जान से मारने की धमकी देते चले गये, वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने सुरज साहू और  अश्वनी बंजारे के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें