महासमुंद : जनपद सीईओ ने की योजनाओं की समीक्षा, समय-सीमा में ... - CG Sandesh

महासमुंद : जनपद सीईओ ने की योजनाओं की समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जनपद पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एस. मंडावी द्वारा ग्राम पंचायत झलप क्लस्टर अंतर्गत पंचायतों के सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं आवास मित्रों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विकास एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया।

बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत नियोजित श्रमिकों की स्थिति, प्रगतिरत निर्माण कार्यों की प्रगति तथा श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने संबंधी बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अप्रारंभ एवं अपूर्ण आवासों तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर शीघ्र पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित प्रगतिरत कार्यों की भी समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य एवं समय-सीमा के अनुरूप कार्यों को पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, मैदानी भ्रमण बढ़ाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं आवास मित्रों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें