महासमुंद : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( NEET -2026)... - CG Sandesh

महासमुंद : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( NEET -2026) का आयोजन आगामी 21 जून को

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( NEET-2026) का आयोजन आगामी 21 जून 2026 को जिले के पांच परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों की बैठक लेकर पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा के आयोजन के लिए निर्देश दिए हैं। 

बैठक में परीक्षा के सफल संचालन के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता एजेंसी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप अक्षरशः पालन करना होगा। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था करने तथा यातायात व्यवस्था के लिए निर्देश दिए।

परीक्षा के समन्वयक संजय कंसल ने बताया कि जिले के पांच केन्द्रों में कुल 1242 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी कक्षों में सीसीटीव कैमरा लगाए जाएंगे। अभ्यर्थी को 1ः30 बजे के पश्चात प्रवेश की पात्रता नहीं होगी। यह परीक्षा सवा 3 घंटे की होगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सामान्य निर्देश भी दिए गए।

साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा केन्द्रों के सतत निरीक्षण हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केन्द्र शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य पी.जी. कॉलेज, मचेवा में तहसीलदार नितिन ठाकुर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरोंडाबाजार में तहसीलदार ममता ठाकुर, पीएम केन्द्रीय विद्यालय में तहसीलदार जुगल किशोर पटेल, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय, नेहरू चौक में तहसीलदार हरिश कांत ध्रुव तथा शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय मचेवा में तहसीलदार भवानी शंकर साव को कार्यपालिक दण्डाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी परीक्षा दिवस पर प्रातः 09 बजे से अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे तथा परीक्षा की समस्त व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक समन्वय एवं कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें