महासमुंद : जिले में संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा कोषालय का ... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा कोषालय का ऑडिट निरीक्षण किया गया

जिला कोषालय, महासमुंद में संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन रायपुर द्वारा बुधवार को ऑडिट कार्य किया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक महेश कुमार शाकल्ले द्वारा कोषालय के विभिन्न अभिलेखों, पंजियों एवं विभागीय कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कोषालय में संचालित सभी कार्य संतोषप्रद पाए गए। संयुक्त संचालक ने कोषालय के कार्यप्रणाली और अभिलेख संधारण की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्याें में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी संजय कुमार चौधरी, कोषालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें