बसना : दो मामलों पर अवैध शराब की कार्यवाही, दो गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : दो मामलों पर अवैध शराब की कार्यवाही, दो गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 10 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम बेलडीही में दो मामलों पर अवैध शराब की कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेलडीही का विष्णु सिदार जो मेहरून कलर का टी शर्ट पहना है, अपने गांव के बाहर कच्चे रास्ते के पास भारी मात्रा मे महुआ शराब रख कर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है.

सूचना पर पुलिस को मुखबिर के बताये स्थान बेलडीही गांव के बाहर कच्ची सड़क के पास एक व्यक्ति मिला, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में लेते हुए नाम पता पुछने पर अपना नाम विष्णु सिदार पिता डमरू सिदार उम्र 50 साल, बेलडीही का रहने वाला बताया.

पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से 20 लीटर वाली जरीकेन मे भरी महुआ शराब 20 लीटर कीमत 4000 रूपया को बरामद कर आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किये.

इसी तरह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम बेलडीही का सुरेन्द्र जगत नामक व्यक्ति अपने गांव के बाहर कच्चे रास्ते के पास भारी मात्रा मे ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब रख कर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना पर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान बेलडीही गांव के बाहर कच्ची सड़क के पास एक व्यक्ति मिला, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया.

उक्त व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम सुरेन्द्र जगत पिता गाडाराय जगत उम्र 29 साल, बेलडीही बसना थाना का रहने वाला बताया जिसके कब्जे के एक लाल हर रंग प्लास्टिक बोरी का तलाशी लिया गया.

जिसके लाल हरा रंग प्लास्टिक बोरी के अंदर भरी ओडिशा राज्य निर्मित चिडीया छाप महुआ शराब 103 नग पाउच प्रत्येक 200 एमएल वाली जुमला 20 लीटर 600 एमएल प्रत्येक पाउच किमत 28 रूपया जुमला किमत 2884 रूपया का होना पाया गया.

जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया गया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें