सिंघोड़ा : लिफ्ट मांगकर मोटरसायकल चोरी, मामला दर्ज
सिंघोड़ा थाना अंतर्गत एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगकर मोटरसायकल चोरी कर ली, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
राफेल थाना सिंघोड़ा निवासी सदानंद यादव पिता अंतर्यामी यादव उम्र 36 साल, ने बताया कि उसने झनक नायक निवासी ग्राम बसना को सरायपाली से लिफ्ट मांगने पर छुईपाली तक बिठा कर लाया था.
इसके बाद उसने छुईपाली के ढाबा में चल खाना खिलाउंगा बोला तो वहां खाना खाये और इसके बाद सदानंद पेशाब करने गया.
सदानंद जब पेशाब करके आया तो उसके आते ही झनक ने थैले में से सदानंद की बाइक का चाबी निकाला और मोटर सायकल को खुले आम को चोरी करके ले गया.
घटना 26 मई 2026 की बताई गई है, जिसमे सदानंद की गाडी PULSAR 125 नंबर CG06HF0205 को चुरा ली गई, वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी झनक नायक पर अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें