महासमुंद : ग्राम बकमा एवं कोना में विधायक योगेश्वर राजू सिन्... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम बकमा एवं कोना में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने लगाई जन चौपाल

गुरुवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम बकमा एवं कोना में जन चौपाल लगाकर आमजनों से भेंट मुलाकात की। ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए विधायक सिन्हा ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही बकमा में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्य भी संपन्न हुआ।

बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी तारतम्य में उन्होंने गुरुवार को ग्राम बकमा में जन चौपाल लगाकर आमजनों से मुलाकात की। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सर्वप्रथम उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने ग्राम बकमा में साढ़े 7 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इसके पश्चात ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। 

ग्रामीणों ने गांव में सड़क निर्माण, शेड निर्माण, स्कूल भवन सहित अन्य मांगों को विधायक के समक्ष रखी। विधायक सिन्हा ने आवश्यकता अनुसार उनकी मांगों के उचित निराकरण का आश्वासन दिया। अंत में उन्होंने नव विवाहित जोड़े को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया।

इसके पश्चात वें ग्राम कोना पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने अपनी मांगें उनके समक्ष रखी। विधायक सिन्हा ने उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने नव विवाहित जोड़े को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन पटेल, ग्राम सरपंच कृष्ण कुमार साहू, जनपद सदस्य पुष्पा ध्रुव, भाजपा मंडल महामंत्री साजन यादव एवं डॉ माखन सिन्हा सहित रमेश शर्मा, रूपलाल ध्रुव, डॉ दूज राम साहू, रोशन यादव, चेतन चंद्राकर, पुरुषोत्तम चंद्राकर, गणेश ध्रुव बूथ अध्यक्ष, महेश ध्रुव, अनिल ध्रुव, भगवती भोई, पंचायत सचिव रेखराम चंद्राकार, रोशन यादव, तुलस राम ध्रुव, जनकराम ध्रुव, भेखलाल खड़िया सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें