बसना : आये दिन अपने पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने की पुल... - CG Sandesh

बसना : आये दिन अपने पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने की पुलिस से शिकायत

बसना थाना क्षेत्र की महिला ने आये दिन अपने पति की मारपीट से तंग आकर उसकी शिकायत पुलिस से की है, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुटेला थाना सरायपाली की निवासी मनीषा दास कि मेरी शादी ग्राम रेमड़ा के खिरोद से सामाजिक रीति रिवाज से हुई है, जिसका पति आये दिन शराब पीकर घरेलू बात को लेकर गाली गलौच कर मनीषा के साथ लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट कर घर से निकल जाओ कहकर मारपीट करता है.

मनीषा ने बताया कि 11 जून 2026 को उसके पति ने गाल सीना, सिर के बाल को खींच कर हाथ मुक्का मारपीट किये जिससे उसे दर्द हो रहा है. इस घटना को मनीषा के सास एवं ससुराल वाले देखे सुने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी खिरोद दास उम्र 25 साल के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें