महासमुंद : 11 वर्षीय नाबालिग लड़का लापता - CG Sandesh

महासमुंद : 11 वर्षीय नाबालिग लड़का लापता

महासमुंद पुलिस ने एक 11 वर्ष के नाबालिग लड़के के लापता होने पर मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार भगतराम रात्रे वार्ड नं 03 गुढी चौंक ग्राम बेमचा थाना महासमुंद निवासी का पुत्र समीर रात्रे उम्र 11 साल 07 माह 08 दिन 07 जून 2026 को शाम 04:00 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया. जो आज तक घर वापस नही आया है.

समीर रात्रे का आसपास एवं रिश्तेदारों में पता तलाश किया गया, जिसका कहीं पता नहीं चल रहा है. पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार नाबालिक लड़का को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने की अंदेशा पर अपराध धारा 137(2) BNS का अपराध घटित होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी व्यक्ति के विरूध्द अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.



author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें