सरायपाली : चोरी की नियत से उप पंजीयक कार्यालय के तीन आलमारीयों का तोड़ा ताला
सरायपाली के उप पंजीयक कार्यालय में चोरी की नियत से कार्यालय के तीन आलमारीयों का ताला तोड़कर क्षती पहुंचाया गया एवं खाली कैश पेटी को कार्यालय के छत के उपर फेंक दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
उप पंजीयक कार्यालय सरायपाली आतिश देवांगन में बताया कि हमेशा की तरह 10 जून 2026 को वह अपने कार्यालय का कार्य संपादित करने के पश्चात शाम करीब 06:00 बजे कार्यालय बंद कर सभी कर्मचारी अपने-अपने घर चले गये थे.
इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की नियत से कार्यालय के मुख्य दरवाजा एवं उप पंजीयक कक्ष के दरवाजे का ताला तोड़कर तीन आलमारीयों का ताला तोड़ क्षती पहुंचाया गया है, एवं खाली कैश पेटी को कार्यालय के छत के उपर फेंक दिया था.
उप पंजीयक ने बताया कि इसकी सूचना सुबह 7 बजे उन्हें समाचार पत्र पहुंचाने वाले के द्वारा दी गई, जिसके बाद उन्होंने कार्यालय के सभी दस्तावेजों एवं कम्प्युटर सिस्टम का निरीक्षण किया.
उप पंजीयक ने बताया कि दस्तावेजों एवं किसी कम्प्युटर सिस्टम को कोई क्षती नहीं पहुंचाया गया है, उन्होंने बताया कि इस प्रकार का कृत्य शासकीय कार्यालय में करना अपराध की श्रेणी में आता है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 331(4)-BNS, 62-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.