तुमगांव : शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते पुलिस ने पकड़ा
तुमगांव पुलिस ने 11 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम गाडाघाट रोड़ किनारे में एक व्यक्ति को लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते पकड़ा है.
पुलिस ने पकड़े गये व्यक्ति से नाम हरीश निषाद पिता जहारू निषाद उम्र 23 वर्ष, भाठापारा तुमगांव का रहने वाला बताया गया है. जो लोगों को शराब पिलाने का सामान उपलब्ध कराते हुए मिला.
पुलिस ने आरोपी द्वारा पेश करने पर 01 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 60 रूपये एवं 01 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही जप्त किया.
मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें