महासमुंद : प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परी... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

 मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया गया है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया था। परीक्षा के पश्चात 20 मई 2026 को विभाग द्वारा मॉडल उत्तर जारी करते हुए अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई थी। निर्धारित समयावधि में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण करने के उपरांत विभाग द्वारा संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया गया है। अभ्यर्थी संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट  https://eklavya.cg.nic.in पर अवलोकन कर सकते है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें