महासमुंद : ग्राम खट्टी में जन चौपाल लगाकर विधायक ने सुनी समस... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम खट्टी में जन चौपाल लगाकर विधायक ने सुनी समस्याएं, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

शनिवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम खट्टी में जन चौपाल लगाकर आमजनों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ, सुझाव एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषय विधायक के समक्ष रखे। विधायक ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आत्मीय स्वागत किया। 

इसके पश्चात विधायक सिन्हा ने भगवान महादेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आमजन से भेंट मुलाकात करने पहुंच रहे हैं। गांव में जन चौपाल लगाकर वें उनसे सीधा संवाद करते हैं। साथ ही उनकी मांग एवं समस्याओं को सुनकर उचित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं गांव के जनप्रतिनिधियों को दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। 

इसी तारतम्य में शनिवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम खट्टी पहुंचे और जन चौपाल लगाकर आमजनों की समस्या सुनी। साथ ही केंद्र एवं राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। गांव के किसान भाईयों से खरीफ फसल की तैयारी के संबंध में भी चर्चा की।

यह रहे उपस्थित

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल, भाजपा मंडल महामंत्री डॉ माखन सिन्हा, साजन यादव, जनपद सदस्य पुष्पा रूपलाल ध्रुव, गोविंद ठाकुर, डॉ भरत साहू, आनंद गिरी, हनीश बग्गा, रामेश्वर पटवा, ग्राम खट्टी सरपंच अनीता मोती मेहरा, ग्राम परसदा सरपंच मिथलेश सिन्हा, खट्टी उप सरपंच प्रभा ध्रुवंशी, पूर्व सरपंच दुजराम साहू, रूपलाल ध्रुव, रमेश शर्मा, पवन साहू, नकुल मेहरा, गजेंद्र साहू, राजूलाल मिर्धा, किसनू यादव, महेश जोशी, प्रेमलाल साहू, छबिराम, सकुन, खोमन साहू, मनोज, सतरूपा ध्रुव, गोविंद साहू, संतोषी ध्रुवंशी, गायत्री यादव, सावित्री साहू, संतोषी साहू, लीला यादव, पूनाबाई, संतोषी चतुर्वेदी, देवकुमार साहू, राजेश निषाद, दिनेश ध्रुव, रोशन पटेल, खेमराज ध्रुवंशी, नोहर साहू मन्नू साहू, साजिद चौहान, रहीम चौहान, तुकाराम ध्रुव, अवध पटेल, गैंदराम, प्रखर साहू, टिकेश्वर साहू, विजय सिन्हा, सीत कुमार निषाद, श्रवण यादव, खिलावन पटेल, शेरसिंग यादव, संजू सेन, रोशन यादव सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थें।



author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें