बसना : 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार.
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी के ग्राम बनडबरी (बी) के पास पुलिस ने एक आरोपी से करीब 6 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति चीतरखोल जाने के मार्ग पर रोड़ किनारे में अवैध रूप से हाथ भटटी से निर्मित महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है.
सुचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान चीतरखोल जाने रास्ता रोड़ किनारे में एक व्यक्ति को पकड़ी, जिससे पूछताछ करने पर अपना सोनु चौहान पिता गणेशराम चौहान उम्र 40, ग्राम बनडबरी (बी) चौकी भवंरपुर थाना बसना का निवासी होना बताया.
पुलिस ने उक्त की तलाशी ली, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन 10 लीटर क्षमता वाली में भरी करीबन 06 लीटर हाथ भटटी से निर्मित महुआ शराब करीबन 06 लीटर किमती 1200 रूपये कुल कीमत 1200 रूपये को बरामद किया गया.
मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.