बसना : खेत में मेड़ बनाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद,... - CG Sandesh

बसना : खेत में मेड़ बनाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मामला

बसना थाना क्षेत्र के खुसरूपाली रोड़ किनारे स्थित एक खेत में मेड़ बनाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसपर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध पंजीबध किया है.

ग्राम भवंरपुर निवासी कार्तिकेश्वर पटेल के अनुसार उसका खुसरूपाली रोड़ किनारे में खेत है, उस खेत में 12 जून 2026 को जाकर रामकुमार पटेल ने मेड़ बना दिया था, इस बात का पता कार्तिकेश्वर को चला तो रामकुमार पटेल एवं उसका लड़का प्रेगसागर पटेल ने मेरे खेत मे मेड़ बना दिया है कहकर कार्तिकेश्वर से मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर बाँस के डण्डे से प्रेमसागर पटेल ने मारपीट किया.

मारपीट से कार्तिकेश्वर के पिताजी के बाएं हथेली एवं बाएं कंधे के पास में चोट आया है एवं कार्तिकेश्वर के बांए कंधे के पास एवं बाए हाथ के पास में चोट आया है, घटना को कार्तिकेश्वर की पत्नी अमृता पटेल एवं उसके पिताजी मुनुदाउ पटेल एवं माता दुलकुंवर पटेल देखे सुने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमसागर पटेल और रामकुमार पटेल पर अपराध धारा 296,115(2), 351(2),3(5) बीएनएस पंजीबध कर विवेचना में लिया है.

प्रेमसागर पटेल के अनुसार उसका खुसरूपाली रोड़ किनारे में खेत है, उस खेत में नया मेड़ बनाकर मिटटी डाला है, तथा उसके खेत के पास में कार्तिकेश्वर पटेल का भी खेत है, उक्त खेत में कार्तिकेश्वर पटेल एवं उसका पिताजी मुनुदाउ पटेल के द्वारा प्रेमसागर को आपके खेत में नया मेड़ बनाकर मेरे खेत को चपल दिये हो कहकर जबरदस्ती उसके साथ मां-बहन की गदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर बांस के डण्डे से मुनुदाउ पटेल के द्वारा मारपीट किया, एवं उसका लड़का कार्तिकेश्वर पटेल के द्वारा भी मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी दिया.

मारपीट करने प्रेमसागर के सिर एवं पीठ के पिछे भाग में चोट आया है, घटना को प्रेमसागर की पत्नी रमशीला पटेल एवं सुलेन्द्ररी पटेल के द्वारा देखे सुने है, प्रेमसागर ने बताया कि पूर्व में भी ये लोग ऐसी लड़ाई-झगड़ा किये थे.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्तिकेश्वर पटेल और मुनुदाउ पटेल के विरुद्ध अपराध धारा 296,115(2), 351(2),3(5) बीएनएस पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें