सांकरा : कीटनाशक दवाई डालने से मरी लाखों की मछलियाँ, निस्तारी हेतु भटक रहे ग्रामीण
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम केसरीपुर में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तालाब के पानी में कीटनाशक दवाई डाल देने से लाखों रुपये की मछलियाँ मर गई, साथ ही गाँव में निस्तारी हेतु उपलब्ध एक मात्र तालाब के जहरीले हो जाने से ग्रामीण अब निस्तारी हेतु दुसरे गाँव में भटक रहे हैं, वहीँ पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है.
रामदाऊ पटेल ने बताया कि उनके गृह ग्राम केसरीपुर में उसके अलावा उसके चाचा परमानंद पटेल, चुडामणी एवं मोहन लाल के नाम पर खसरा नम्बार 300/1, 300/2, 300/3 एवं 300/4 कुल रकबा करीबन 10 एकड़ में स्थित एक तालाब है. जहां मछली पालन करते हैं.
रामदाऊ पटेल ने बताया कि 07 जून 2026 से 08 जून 2026 के रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उक्त तालाब में कीट नाशक दवाई डाल दिया, जिससे तालाब के मछली मर रहे हैं तथा मर गये हैं.
इस घटना को देखकर मोहन लाल पटेल को गहरा आघात लगा जिस कारण उन्हें लकवा आ गया तथा उनके शरीर का दाहिना हिस्सा पूर्णत: विकलांग हो गया तथा बातचीत भी कर पाने में असमर्थ हो गये. क्योंकि मुंह को भी लकवा मार दिया है.
रामदाऊ पटेल ने बताया कि इस भीषण गर्मी में गांव का एक मात्र निस्तालरी तालाब होने के कारण ग्राम वासी का नहाना धोना बंद हो गया है, तथा दूसरे गांव जाकर निस्तासरी हेतु विवष हो गये हैं.
इस घटना से रामदाऊ पटेल एवं उसके चाचा लोगों को लगभग तीन लाख रुपये नुकसान हुआ है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 279-BNS, 324(5)-BNS, 325-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.