महासमुंद : ढाबा में गाली गलौच और मारपीट, मामला दर्ज
महासमुंद थाना क्षेत्र के ढाबा में एक व्यक्ति के साथ गाली गलौच कर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम परसवानी निवासी यशवंत साहू के अनुसार दोपहर करीब 01.30 बजे वह अपने भांचा जितेश्वर साहू निवासी अछरीडीह थाना तुमगांव के साथ नदी मोड़ घोड़ारी भट्ठी में शराब पीकर बिट्टी ढाबा में खाना खाने गये थे, जहां पहले से बैठे सूरज बघेल निवासी बेलसोंडा एवं राजेश सुर्यवंशी निवासी खरोरा अपने अन्य दो साथी के साथ शराब के नशे में यशवंत एवं जितेश्वर दोनों के साथ बेवजह मां-बहन की अश्लील गाली गुप्तार करने लगे.
इसे देख सुनकर दोनों गाली देने से मना किये तो, तुम लोग हम लोगों को समझाने वाले कौन होते हो कहकर पुन: एक राय होकर दोनों मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. जिसे देखकर जितेश्वर साहू मारपीट के डर से ढाबा से भाग गये मारपीट करने से यशवंत साहू के चेहरा में चोंट आयी है घटना को ढाबा में उपस्थित लोग देखे सुनें है.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने सूरज बघेल और राजेश सुर्यवंशी पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.