महासमुंद : सुने घरों को निशाना बना रहे चोर ! नगदी रकम और जेवर सहित 4,80,000 रूपये की सम्पति पार
महासमुंद के वार्ड 29 शिवानंद कालोनी में स्थित एक घर से ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है, यहाँ से नगदी रकम और जेवर सहित कुल 4,80,000 रूपये के सम्पति की चोरी कर ली गई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
चोरो ने एक सुने घर को देखकर अपना शिकार बनाया, जहाँ निवासरत परिवार पिछले कुछ दिनों से अपने गृह निवास की ओर गए थे, शायद चोरों जिले में आये दिन ही रेकी कर सुने घरों को निशाना बना रहे हैं, कई मामलों में पुलिस कुछ ही घंटो में चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती है, पर कई मामलों में पुलिस के हाथ खाली रह जाते हैं.
प्रार्थी देवेश कुमार गिरी PhD की पढाई के बाद वेटनरी पालिटेक्निक जगदलपुर में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है, जिनकी पत्नी प्रज्ञा गोस्वामी एवं पुत्री शिवानंद कालोनी महासमुंद में निवास करते हैं.
देवेश कुमार गिरी अपने परिवार सहित 28 मई 2026 के शाम लगभग 06:30 बजे शिवानंद कालोनी महासमुंद के मकान के अंदर एवं बाहर के गेट में ताला बंद कर गृह निवास बकावंड जिला बस्तर गए थे. और इसी दौरान उनके घर में चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया.
देवेश कुमार गिरी ने बताया कि 12 जून 2026 प्रात: लगभग 07.30 बजे जब वे सहपरिवार निवास स्थान महासमुंद पहुंचे तो वहां सामने की मेन गेट की ताला खोलकर पोर्च में पहूंचकर देखा तो घर के मुख्य द्वार में लगी ताला कुण्डी के साथ टूटा हुआ नीचे पड़ा था, जिसे देखकर हम दोनों पति-पत्नी घर अंदर घुसकर देखें कि पूजा रूम में रखे दो बंद आलमारी खुली हुई थी एवं दोनों आलमारी की लाकर टूटी हुई थी जिसके अंदर रखे नगदी रकम करीब 65,000 रूपये, सोने एवं चांदी की नयी पुरानी जेवरात एक नग सोने का गले का हार वजन करीब 12 ग्राम, 01 नग सोने का हार वजन करीब 25 ग्राम, 05 नग सोने की अंगूठी वजन करीब 25 ग्राम, 04 जोडी सोने का टाप्स वजन करीब 08 ग्राम, 02 नग सोने का टाप्स बडा वजन 5 ग्राम, 02 नग डायमण्ड का टाप्स वजन 3.12 ग्राम, 01 नग सोने का मंगलसूत्र वजन 07 ग्राम, 01 नग सोने का चैन वजन करीब 08 ग्राम, 02 नग सोने की चुडी वजन करीब 26 ग्राम, 01 नग सोने का बिंदिया वजन 08 ग्राम, 02 नग चांदी का हार वजन करीब 150 ग्राम, 02 नग सोने का चैन वजन करीब 41 ग्राम, 03 नग सोने का लाकेट वजन करीब 09 ग्राम, 10 जोडी चांदी का पायल वजन करीब 500 ग्राम, 02 नग चांदी का मोटा पायल वजन करीब 500 ग्राम, 10 जोडी चांदी का बिछीया वजन करीब 50 ग्राम, 01 नग चांदी का कमरबंद वजन 200 ग्राम, 01 नग चांदी का गोल्ड मेडल वजन 10 ग्राम एक नग चांदी का ब्रेसलेट वजन 40 ग्राम कुल कीमती 4,15,000 रूपये कुल सम्पति 4,80,000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा घर अंदर घुसकर चोरी कर ले गये थे.
इसका आसपास पता तलाश करने पर पता नहीं चलने पर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की गई, मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 चोर के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.