कोमाखान : बोलेरो वाहन की ठोकर से तीन मोटरसायकल सवार घायल
कोमाखान थाना अन्तरगत चौकी टुहलु के कामाख्या मंदिर के पास नाला के ऊपर मेन रोड़ ग्राम चोरभटठी में एक बोलेरो वाहन की ठोकर से तीन मोटरसायकल सवार घायल हो गए, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम कछारडीह निवासी मेघराज साहू ने बताया कि 06 जून 2026 को वह अपने ससुराल वालों मुकेश साहू, दीपक साहू, उर्मिला साहू के साथ ग्राम बम्हनी अपने साडू टकेश्वर साहू के घर गया था, जहाँ से शाम को छुरा की ओर से दो अलग-अलग मोटर सायकल से वापस ग्राम कछारडीह घर आने के दौरान मुकेश साहू मोटरसायकल क्रमांक CG 06GX 0926 को चला रहा था, उसमें दीपक साहू, उर्मिला साहू, बैठे थे.
मेघराज अपने मोटरसायकल से पीछे पीछे आ रहा था, इसी दौरान कोमाखान की तरफ से छुरा की ओर बोलेरो क्रमांक CG 05 X 7105 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्व गलत साईड से चलाते हुए ग्राम चोरभटठी कमाख्या देवी मंदिर के पास नाले के उपर मेन रोड़ के करीब शाम के 06:00 बजे मोटरसायकल CG 06 GX 0926 सहित मुकेश साहू, दीपक साहू एवं उर्मिला साहू को एक्सीडेंट कर दिया.इस घटना से तीनों के पैर हाथ सिना एवं अन्य जगह चोट आई.
मेघराज ने बताया कि मौके पर बोलेरो क्रमांक CG 05 X 7105 के चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम ठाकुर राम गोंड पिता संतराम गोंड उम्र 26 साल ग्राम बेहराभांठा थाना छुरा जिला गरियाबंद का निवासी होना बताया एवं काफी शराब पीना प्रतीत हो रहा था.
मेघराज ने बताया कि सभी को डायल 112 के मदद से ईलाज हेतू शासकीय अस्पताल बागबाहरा ले गये बाद वहां वहां से रिम अस्पताल गोडही में ईलाज हेतू भर्ती कराया गया.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरूध्द अपराध धारा 281, 125(A) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.