तुम लोग पटेवा में क्यो आते हो कहकर मारपीट
पटेवा थाना अंतर्गत शराब पीने वालों ने एक व्यक्ति से तुम लोग पटेवा में क्यो आते हो कहकर मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम झलप निवासी शनि चंन्द्रवंशी ने बताया कि 12 जून 2026 को वह अपने नाना के साथ पटेवा घरेलू कार्य से आया था, जहाँ पटेवा से खट्टा मार्ग शराब दुकान के बाजू सेन्हा प्लाट के पास पहुचे थे, कि वहा पर कुछ लोग शराब पी रह थे, जिसे देखकर शनि और उसके नाना बगल से जा रहे थे, तभी वहां बैठे पटेवा निवासी पवन यादव एवं हेमंत साहू व अन्य लोगो ने तुम लोग पटेवा में क्यो आते हो और इधर क्यो आये हो कहकर एक राय होकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगे.
जिन्हें गाली देने से मना करने पर तुम कौन होते हो मना करने वाला कहकर गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगे एवं पवन यादव अपने हाथ में पहने चुड़ा से शनि चंन्द्रवंशी के सिर को मार दिया, जिससे उसके सिर पर चोट आया है, खुन निकलकर दर्द होने लगा. घटना को चेतन व सुरेश देखा सुना और बीच बचाव किया है.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने पवन यादव, हेमंत साहू और अन्य पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया