सिंघोड़ा : राफेल चौक पर मोटर सायकल से महुआ शराब का अवैध परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा
सिंघोड़ा पुलिस ने 12 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर एनएच 53 रोड राफेल चौक पर एक CT 100 मोटरसायकल में दो व्यक्ति को मोटर सायकल के बीच में सफेद रंग के बोरी के अंदर अवैध रूप से हाथ भठ्ठी का बना देशी महुआ शराब ले जाते पकड़ा है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम राफेल की ओर से एक CT 100 मोटरसायकल क्रमांक CG06GS6984 में दो व्यक्ति मोटर सायकल बीच में सफेद रंग के बोरी के अंदर अवैध रूप से हाथ भठ्ठी का बना देशी महुआ शराब लेकर आ रहे हैं.
सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये हुए स्थान पर जाकर मुखबिर के बताये हुलिया के 02 व्यक्ति राफेल की ओर से मोटर सायकल में आते दिखाई देने पर उन्हें घेराबंदी कर पकड़कर मोटर सायकल चालक का नाम पता पूछा.
चालक ने अपना नाम राहुल नंद पिता विपीन नंद उम्र 26 साल, अर्जुण्डा थाना सरायपाली एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम आदित्य ताण्डी पिता नरेन्द्र ताण्डी उम्र 21 साल, खैरमाल थाना सरायपाली का निवासी होना बताया.
जिनके पास एक सफेद रंग के बोरी के अंदर 05 प्लास्टिक झिल्ली में भरा हुआ कुल 25 लीटर हाथ भठ्ठी का महुआ शराब मिला.
जिसपर पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी के अंदर 05 प्लास्टिक झिल्लीयों में भरा हुआ कुल 25 लीटर हाथ भठ्ठी का महुआ शराब कीमती 5000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक एक CT100 मोटर सायकल क्रमांक CG06GS6984 कीमत 30000 कुल जुमला किमती 35000 रूपये को जप्त कर सीलबंद किया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों पर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया.