तेन्दुकोना : अवैध शराब पर कारवाई, दो आरोपियों को जेल भेजा
तेन्दुकोना पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर 11 और 13 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर अवैध शराब पर कारवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजा है.
जिसमे 13 जून 2026 को शराब भठ्ठी के आगे पण्डरीखार रोड़ तेन्दूकोना के पास आरोपी बिसे लाल कुर्रे पिता स्व सेउक राम कुर्रे उम्र 21 वर्ष, पचरी थाना पटेवा के कब्जे से एक सफेद रंग की थर्माकोल का डिब्बा जिसमें 12 नग अद्धी रोमियो देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 375 -375 एमएल जुमला शराब 4500 एमएल कीमती 1920 रूपये एवं 27 नग प्लास्टिक बाटल वाली पौवा गोल्डन गोवा शराब प्रत्येक में 180 -180 एमएल जुमला शराब 4860 एमएल कीमती 3240 रूपये कुल जुमला शराब 9360 एमएल एवं परिवहन में प्रयुक्त एक लाल रंग की हीरो सुपर स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्र CG 06 GN8746 पुरानी इस्तेमाली कीमती 20000 रूपये कुल कीमती 25,160 रूपये मिलने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
इसी तरह 11 जून 2026 को पण्डरीखार रोड गौठान के पास अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने रखा आरोपी टकेश्वर यादव पिता पवन यादव उम्र 25 वर्ष, निवासी गोंडपाली थाना पटेवा के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक छोला में 30 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180 –180 ML भरी हुई जुमला 5400 ML किमती 2400 रूपये एक मोटर सायकल CT 110 क्रमांक CG06GT9284 किमती करीबन 15000 रूपये जुमला किमती 17400 रूपये मिलने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबध कर विवेचना में लिया है.