पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच ... - CG Sandesh

पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जिले के पेण्ड्री गांव से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अजय कश्यप (19 वर्ष), पिता भगत राम कश्यप, का शव गांव में पप्पू ढाबा के पीछे स्थित मकान के पास खेत में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग युवक की असमय मौत से स्तब्ध हैं।



अन्य सम्बंधित खबरें