जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार ने सरायपाली व बसना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ अंचल में स्थित स्वास्थ्य केंद्र का सेहत की जांच व स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जमीनी क्रियान्वयन तथा मानसून पूर्व महामारी से बचाव की तैयारी के संबंध जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार द्वारा सरायपाली व बसना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस दौरान यहाँ पर उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों को मानवीय संवेदना के साथ त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने, मातृ मृत्यु व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने,NCD कार्यक्रम में गति, NRC में कुपोषित बच्चों की देखभाल, हाई रिस्क गर्भवती का समुचित संपूर्ण इलाज के साथ स्वास्थ्य परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने, 28 जून को पल्स पोलियो अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करने,15 जून से 15 जुलाई तक जिले में संचालित कुष्ठ रोग खोज अभियान तथा 100 दिवसीय टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया।
इस निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) व स्वास्थ्य विभाग से जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू घृतलहरे विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा दोनों विकासखंड से खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी , विकासखंड डाटा मैनेजर इत्यादि उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे ने दी।