बसना : वार्ड क्रमांक 01 से 200 लीटर महुआ शराब जप्त, महिला गि... - CG Sandesh

बसना : वार्ड क्रमांक 01 से 200 लीटर महुआ शराब जप्त, महिला गिरफ्तार।

बसना पुलिस ने 14 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर वार्ड क्रमांक 01 से करीब 200 लीटर महुआ शराब जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला वार्ड नं 01 बसना में ओरोपिया सान्ताबाई मधुकर पति स्व सामप्यारा मधुकर उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं 01 बसना अपने घर आंगन में भारी मात्रा मे अवैध महुआ शराब रख कर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रही है।

उक्त सूचना पर पुलिस वार्ड नं 01 बसना के पास एक महिला को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में उक्त महिला ने अपना नाम सान्ताबाई मधुकर पति स्व सामप्यारा मधुकर उम्र 40 वर्ष, वार्ड नं 01 बसना जिला महासमुन्द का रहने वाली बतायी।

पुलिस ने उक्त महिला के कब्जे से घर आंगन में रखे एक नीला रंग के 200 लीटर वाली प्लास्टिक ड्रम में भरा करीबन 200 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब किमती 40,000 रूपया, दो नग गैंस सीलेण्डर एवं एक नग गैंस चुल्हा किमती 5000 रूपया, 04 नग पुरानी एल्युमिनियम का गंज(बर्तन) किमती 2000 रूपया कुल संपति 47,000 रूपया का होना पाया ।

जिसपर पुलिस ने 1 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में 1 लीटर महुआ शराब परिक्षण हेतु निकालकर सीलबंद किया गया। तथा शेष शराब को पृथक से सीलबंद किया गया।

वहीं मामले में आरोपिया का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोपिया को
गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें