बसना : सड़क हादसे में गई जान, पुलिस ने दर्ज किया मामला
12 मई को श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिवा देवांगन 12 मई 2026 को शाम के समय अपने दोस्तो मिन्सु एवं डेंटी के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 एच ए 1544 से घुमने निकला था, और करीबन 7:30 बजे के आसपास श्याम हास्पिटल भवंरपुर के पहले सामने की ओर से आ रही मोटर सायकल सुपर स्पेन्डर सी जी 06 जी क्यु 9541 का चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को उपेक्षापूर्ण व उतावलापुर्वक पुर्वक चलाकर शिवा के मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एच ए 1544 को ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया।
इस घटना से शिवा देवांगन और उसके दोस्तो को चोट लगा, जिसे ईलाज हेतु श्याम हापिटल भवंरपुर ले जाने पर डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर रिफर करने पर शिवा देवांगन को रायपुर ले जा रहे थे ।
इसी दौरान बसना शासकीय अस्तपताल ले जाने पर डाक्टर द्वारा चेक करने पर शिवा का मृत होना पाया गया।
मामले में पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल सुपर स्पेन्डर सी जी 06 जी क्यु 9541 के चालक के विरूध धारा 106 (1) 281,125 (ए) बीएनएस का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।