महर्षि विद्या मंदिर मचेवा महासमुंद में हुआ तीन दिवसीय इन हाउ... - CG Sandesh

महर्षि विद्या मंदिर मचेवा महासमुंद में हुआ तीन दिवसीय इन हाउस टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम

ब्रह्मचारी गिरीश चंद्र वर्मा जी वेद विद्या मार्तंड के निर्देशानुसार महर्षि विद्या मंदिर मचेवा महासमुंद में आयोजित तीन दिवसीय इन हाउस टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम(CBP) के मुख्य उद्देश्य शिक्षको व्यावसायिक कौशल का विकास, नवीन शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीतियां2020 के विभिन्न आयामों की जानकारी प्रदान करना रहा!

प्रथम दिवस

प्रथम सत्र में गुरु पूजन प्राणायाम ध्यान सिद्धि योग फ्लाइंग अभ्यास के माध्यम से शुरूआत किया जो तीनों दिन प्रथम सत्र में और अंतिम सत्र में विधिवत संचालित किया गया जिसे सुभाष पांडे और संदीप शर्मा के द्वारा सम्पन्न कराया गया

तत्पश्चात प्रथम सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. अनुसुइया अग्रवाल(डि.लिट्) प्राचार्य स्वामी आत्मानंद आदर्श अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय महासमुंद एवं प्राचार्य आर. के.तिवारी के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज किया अतिथियों के लिए स्वागत गीत कु भीमेश्वरी साहू ने प्रस्तुत की जिससे अतिथि मनमुग्ध हो गए जो निरंतर तीन दिनों तक चला मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए कहा गया कि किस प्रकार एक शिक्षक समय का प्रबंधन करके अपने जीवन में अनुशासित तरीके से बच्चों को शिक्षा दीक्षा प्रदान करता है

अग्रवाल मैडम के द्वारा बहुत शानदार उद्बोधन जिसमें शिक्षकों का समर्पण शिक्षकीय कार्य में सतत् रूप से जुड़े रहना सीखना,सक्रियता प्रमुख रूप से रहा सभी शिक्षकों के लिए दिया गया जिससे शिक्षक गण बहुत ही ध्यानपूर्वक सुनकर भाव विभोर हो गए

प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में वोकेशनल एजुकेशन प्रदान करने के लिए विशेष रूप से आईटीआई महासमुंद से प्रशिक्षण अधिकारी के रूप मे एस एल वर्मा, खिलेश्वरी ,ध्रुव इभा मिंज ने व्यावसायिक शिक्षा जानकारी प्रदान किया की किस प्रकार बच्चे दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करके भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में अपने कैरियर बना सकते हैं

तृतीय सत्र में A I ( कृत्रिम बुद्धिलब्धता)और digital platform पर रिसोर्स ट्रेनर के रूप में डाइट से ईश्वर चंद्राकर एवं विनय कुमार यादव जी द्वारा विस्तार से जानकारी दिया गया कि किस प्रकार आधुनिक समय में कृत्रिम बुद्धिलब्धता के माध्यम से से कम समय में बच्चों को उपयोगी जानकारी दे सकते उनके सीखने में मदद मिलेगी और आज भागदौड़ वाली जिंदगी में सहायक सिद्ध होते जा रहे हैं chat GPT का लाइव जानकारी भी दिया गया प्रथम दिवस पधारे रिसोर्स ट्रेनर का आभार क्रमशः ग्वाल मैम, द्विवेदी मैम और तिवारी मैम द्वारा किया गया

कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में मोनिका मिश्रा प्राचार्य महर्षि विद्या मंदिर -2 रायपुर एवम् प्राचार्य तिवारी जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किए मिश्रा मैम ने भारतीय वैदिक परम्परा को बहुत विस्तार पूर्वक बहुत सरलता से बताएकी आज हमारे देश की सभी शैक्षिक संस्थाओं में इसकी निहायत जरूरत है क्योंकि भारत की संस्कृति में विभिन्न संस्कार गतिविधियों को प्राचीन काल से किया जा रहा है जिसका अनुसरण करना आज जरुरी हैं ताकि बच्चों को हम सही गाइडलाइन दे सके आत्मज्ञान आत्मशक्ति से परिपूर्ण कर सके।

तृतीय दिवस मुख्य वक्ता किरण कन्नौजे डाइट (व्याख्याता) अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ना ताकि आने वाले दिनों में 2047 तक भारत विकसित भारत के रूप में बन सके. कन्नौजे सर का आभार अर्चना गोतमरे ने किया।

द्वितीय सत्र में प्रतिभागी प्रशिक्षु द्वारा अलग अलग टॉपिक में अपने अपने ग्रुप में प्रस्तुति (प्रेजेंटेशन)प्रस्तुत किए

25 hours in house traing program के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया साथ ही दिन चर्या में भावातीत ध्यान और भावातीत सिद्धि
तीन दिवसीय कार्यक्रम का फीडबैक श्री गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया जिन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होकर सभी शिक्षकों ने काफी कुछ सीखा सभी के अंदर एक ऊर्जा दिखाई दिया और स्कूल में बच्चों को सही मार्गदर्शन करने हेतु प्रेरित हुए.

अंत में 25 घंटे के शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी शिक्षकों ने प्राचार्य महोदय को प्रशिक्षण के प्रभावी आयोजन एवं मार्गदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने महत्वपूर्ण योगदान का निर्वहन किया, जिसके फलस्वरूप यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें