महासमुंद : मोटरसायकल चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज
महासमुंद के ग्राम ग्राम घोड़ारी नदी चौंक से एक मोटरसायकल के चोरी होने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है.
ग्राम बिरकोनी निवासी हेमलाल साहू ने बताया कि 09 जून 2026 को वह मोटर सायकल हीरो एच.एफ. डिलक्स क्रमांक CG 06 GA 7793 से मजदूरी का काम करने के लिये ग्राम अछोली गया था, जहाँ मोटर सायकल को सुबह करीब 11:00 बजे ग्राम घोड़ारी नदी चौंक के बिसईया होटल के पास खड़ी कर हेण्डल लाक कर ग्राम अछोली चला गया.
इसके बाद हेमलाल जब शाम करीबन 07:30 बजे काम करके वापस आया और देखा तो वहां मोटर सायकल नहीं था, जिसका आसपास पता तलाश किया किंतु कोई पता नही चला.
हेमलाल ने बताया कि उसकी मोटर सायकल हीरो एच. एफ. डिलक्स क्र0 CG 06 GA 7793 कीमती 25000 रूपये को कोई कोई अज्ञात व्याक्ति चोरी कर ले गया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.