महासमुंद : वर्धमान नगर में गाली गलौच और मारपीट, मामला दर्ज
महासमुंद के वर्धमान नगर में एक व्यक्ति के साथ गाली गलौच कर मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
वर्धमान नगर महासमुंद निवासी भीमा बेलदार ने बताया कि 13 जून 2026 को शाम करीब 07:00 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था तभी वहां पर मुहल्ले का बंटी बेलदार आया और कुछ बातों को लेकर आवेश में आकर उसे मां-बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली देने लगा.
भीमा बेलदार ने जब गाली गलौच देने से मना किया तो हांथ मुक्का से मारपीट करने लगा और डंडा से उसके मुंह में मार दिया, तथा मुहल्ले में रहेगा तो जान से मार दुंगा कहकर धमकी दिया.
मारपीट से भीमा बेलदार के मुंह में, दाहिने पैर, बांए हांथ में चोंट लगा है, घटना को उमेश लोहार देखा सुना एवं बीच बचाव किया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने बंटी बेलदार के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.