सांकरा : बागबाहरा चंडी माता के दर्शन कर कार से लौट रहे परिवार को माजदा ने मारी टक्कर, 5 घायल, एक रायपुर रेफर
अपने परिवार के साथ कार में चंडी माता मंदिर बागबहारा दर्शन कर वापस जा रहे लोगों को एक माजदा वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे उसमे सवार परिवार के सभी लोग घायल हो गए. जबकि एक को रायपुर रेफर करना पड़ा.
ढिमरापुर रोड जगतपुर रायगढ़ निवासी विक्रम साव ने बताया कि 14 जून 2026 के सुबह करीबन 06:30 बजे वे अपनी पत्नी पुष्पा साव, मां राधा साव व दो बच्चो के साथ अपने कार वैगनार क्रमांक CG 13 UD 5163 में चंडी माता मंदिर बागबहारा दर्शन करने के लिए आये थे.
इसके बाद वे दर्शन कर वापस अपने घर जाने के लिए निकले तो दोपहर करीबन 03 बजे एनएच 53 रोड़ में ग्राम बिजराभांठा थाना सांकरा के पास पीछे की ओर से आ रही वाहन माजदा क्रमांक CG 06 GY 3627 का चालक ने अपने वाहन को उपेक्षा पूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक तथा खतरनाक ढंग से चलाते हुए विक्रम की कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
विक्रम ने बताया कि इस ठोकर से उनकी वाहन सामने चल रहे अज्ञात ट्रक से टकरा गया, एक्सीडेंट होने से उनकी वाहन पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है तथा एक्सीडेंट से उनके नाक के पास, उनकी पत्नी के गला के पास, एवं उनकी मां के कमर व हाथ में, लड़का अविष्कार के दाहिना कान के पास एवं बेटी आराध्या साव के दाहिने पैर व हाथ में चोट आया है.
इसके बाद सभी लोग डायल 112 के माध्यम से सीएचसी पिथौरा ईलाज के लिए गये, जहां से विक्रम की मां को ईलाज हेतु रिफर कर दिया गया है.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन माजदा क्रमांक CG 06 GY 3627 के चालक पर अपराध धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.