महासमुंद : देख के बाईक चला कहने पर तलवार लेकर जानलेवा हमला - CG Sandesh

महासमुंद : देख के बाईक चला कहने पर तलवार लेकर जानलेवा हमला

महासमुंद में कट मारने वाले बाइक चालक को देख के बाईक चला कहने पर उसने तलवार लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार मेकबसंत कालोनी महासमुंद निवासी सुभम पाहुजा 13 जून 2026 को रात्रि 08:00 बजे महासमुंद में क्रिकेट टुर्नामेंट आयोजन का फाईनल मैंच देखने के लिए मिनी स्टेडियम गया था.

जहाँ जाते समय आशीष सोनी अपने बाईक से कट मारते हुए निकला, जिससे सुभम पाहुजा को बाईक टकराया तो वह आशीष सोनी को देख के बाईक चला कहकर बोला.

इतना कहने पर आशीष सुभम को मां-बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए रूक जा मैं आ रहा हूं कहकर चला गया.

इसके कुछ देर आशीष तलवार लेकर आया और फिर से सुभम को मां-बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए तेरी हत्या कर दुंगा कहकर अपने पास रखे तलवार से सुभम को मारने लगा.

सुभम ने बताया कि अगर वह तलवार से बचने के लिए नहीं खिसकता वह उसकी हत्या कर देता, उसके बाद वह फिर तलवार से हमला किया तब सुभम बचने का प्रयास किया जिससे उसकी पीठ में बांए तरफ चोंट आया है.

इस घटना को आस पास खडे लोग रौनक गुप्ता, कुनाल ठाकुर, सुजल सचदेवा, नचिकेत शर्मा देखे सुने एवं बीच बचाव किये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आशीष सोनी के विरुद्ध अपराध धारा 25-LKS, 109(1)-BNS, 296-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें