महासमुंद : नल का पानी बहाते रहती है कहकर महिला से मारपीट
महासमुंद के छिपीयापारा में एक महिला के साथ नल का पानी बहाते रहती है कहकर गाली गलौच मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
छिपीयापारा महासमुंद निवासी चांदनी नायक ने बताया कि 12 जून 2026 को शाम करीब 05:45 बजे वह अपनी बेटी को गार्डन लेकर जा रही थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाली रेखा नायक ने उसे घर से निकलते देखकर नल का पानी बहाते रहती है कहकर चांदनी को गंदी-गंदी अश्लील गाली गलौच करने लगी.
चांदनी ने जब गाली-गालौच करने से मना की तो रेखा ने आज तुझे जान से मार दुंगी कहकर धमकी देते हुए हांथ मुक्का से मारपीट करने लगी और घंसीट कर जमीन में गिरा दी, तथा चांदनी के दाहिने हांथ की उंगली को दांत से काट दी.
चांदनी ने बताया कि मारपीट करने से उसके शरीर में दर्द है तथा दाहिने हांथ उंगली में चोंट लगा है. घटना को सान्ता नायक एवं संतोषी नायक देखे सुने है.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने रेखा नायक के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.