सरायपाली : पिकअप वाहन के ठोकर मारने से मोटरसायकल चालक की मौत
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरीपाली डोंगरीपाली के पास एक मोटर सायकल की मौत बोलेरो पिकअप वाहन के ठोकर मारने से हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार गिरधारी निषाद पिता सुकलाल निषाद उम्र 45 वर्ष, नवरंगपुर निवासी 13 जून 2026 को अपने मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 06 GT 2117 से ग्राम डोंगरीपाली से नवरंगपुर आ रहा था.
इसी दौरान ग्राम डोंगरीपाली के बजरंग बली मंदिर के पास शाम करीब 06:00 बजे पीछे से आ रही एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 HA 5562 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से मोटर सायकल चालक गिरधारी निषाद को सिर बदन में गंभीर चोंट लगी थी, एवं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया.
चोंट लगने से गिरधारी निषाद को ईलाज हेतु CHC सरायपाली लाया गया था जहां डाक्टर द्वारा चेकअप करने पर 08:00 PM को उसे मृत घोषित कर दिया गया.
वहीँ मामले की मर्ग जांच में आरोपी बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 HA 5562 के चालक का कृत्य अपराध धारा 106(1) BNS का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया.