खल्लारी : सार्वजनिक बोर चालू करने के नाम पर मारपीट, मामला दर... - CG Sandesh

खल्लारी : सार्वजनिक बोर चालू करने के नाम पर मारपीट, मामला दर्ज

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम नवागांव में सार्वजनिक बोर चालू करने के नाम पर एक व्यक्ति से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम नवागांव थाना खल्लारी निवासी देवदास मानिकपुरी ने बताया कि 13 जून 2026 को वह सुबह करीबन 09:30 बजे गांव के सार्वजनिक बोर को चालू करने गया था, उसी समय गांव का गौतम दीवान के द्वारा बोर चालू करने के नाम से उसे मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगा, जिसे मना करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का व पत्थर के टुकड़ा से मारपीट किया. इस घटना को गणेश राम दीवान, आसकरण बघेल देखे सुने हैं.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गौतम दीवान के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें