बिलासपुर : स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल, कपिल नगर में ब... - CG Sandesh

बिलासपुर : स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल, कपिल नगर में बदबूदार पानी पीने को मजबूर लोग

बिलासपुर : शहर के वार्ड क्रमांक 62 स्थित कपिल नगर में पेयजल समस्या को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अमृत मिशन योजना के तहत बेहतर जलापूर्ति के दावे किए गए थे, लेकिन आज भी लोग स्वच्छ पेयजल के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार नगर निगम की पाइपलाइन से बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। लोगों का कहना है कि दूषित पानी की वजह से क्षेत्र में पीलिया, डायरिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं और विरोध प्रदर्शन भी किए गए, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के वादे किए गए थे, लेकिन कपिल नगर में आज भी लोगों को मूलभूत सुविधा यानी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें