महासमुंद : ग्राम झलप एवं ढांक में जन चौपाल लगाकर विधायक ने स... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम झलप एवं ढांक में जन चौपाल लगाकर विधायक ने सुनी आमजनों की समस्याएं

रविवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम झलप और ढांक में जन चौपाल लगाकर आमजनों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ, सुझाव एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषय विधायक के समक्ष रखे। विधायक ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सर्वप्रथम विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम झलप पहुंचे और प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की। ग्रामीणों ने अपनी मांग एवं समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। 

विधायक ने ग्रामीणों से बारी बारी से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने केंद्र एवं राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा भी की। अंत में उन्होंने नव विवाहित जोड़े को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया। 

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रशांत श्रीवास्तव, ललिता अग्रवाल, शम्मी सलूजा, देवा नायक, सुनील पटेल, बलविंदर सिंह सलूजा, कमल कौशिक, दिनेश्वर साहू, टीकम पटेल, ग्राम सरपंच हेमिन नायक, कुलजीत सलूजा, हनी गंभीर, छबिंद्र पटेल, रूपलाल पटेल, प्रकाश चंद्राकर, भोजराम ध्रुव, यादराम पटेल, बलिराम पटेल, यमुना ठाकुर, दुकाला साहू, सरवणी यादव, रितु निषाद, धनीराम पटेल, सतीश मार्कण्डे, चैन सिंह पटेल, सुखराम खड़िया, लोकनाथ पटेल, भागी पटेल, ओमप्रकाश यादव, उत्तरा यादव, मुन्ना यादव, टेमेन्द्र नाथ योगी, भुषण साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।

ढांक में जनता से भेंट मुलाकात

झलप के पश्चात विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम ढांक पहुंचे। उन्होंने भगवान महादेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। फिर उन्होंने ग्रामीणों से विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। समस्याओं के उचित निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। 

इसके बाद उन्होंने नव विवाहित जोड़े को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया। 

इस अवसर पर जनपद सभापति सीटू सलूजा, मंडल अध्यक्ष गोलू चंद्राकर, राकेश साहू सरपंच झलप, ललिता अग्रवाल, कमल कौशिक, शम्मी सलूजा, रुपलाल पटेल, हनी गंभीर, कुलजील सलूजा, सागर साहू, दुकाला साहू, महेश देवांगन, पोतदार सोनवानी, बलिराम चौधरी, शीला चक्रधारी, सरवणी यादव, रितु निषाद, डोमन यादव, हेमंत मिर्धा, सावित्री पुरन यादव, मोनू आवड़े, अतुल गुप्ता, किसन कोसरिया, भुनेश्वरी वाघमारे, रिंकी मलिक, चेतन रौतिया, धनंजय युग्रे, यादराम पटेल, भेखराम सिन्हा, राजा अग्रवाल, सतीश मार्कण्डे सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें