महासमुंद : घरेलू विद्युत उपकरण मरम्मत का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ौदा आरसेटी द्वारा घरेलू विद्युत उपकरण मरम्मत का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। बड़ौदा आरसेटी के निदेशक ने बताया कि 30 दिवसीय निःशुल्क आवासीय घरेलू विद्युत उपकरण मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम पंजीयन के पश्चात प्रारंभ किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवेदन एवं पंजीयन की अंतिम तिथि 29 जून 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पंखा, मिक्सर, कूलर, इस्त्री, वाटर पंप, मोटर सहित विभिन्न घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उद्यमिता विकास, स्वरोजगार स्थापना, व्यवसाय प्रबंधन तथा बैंक ऋण संबंधी जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त युवा स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें।
यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय होगा। संस्थान द्वारा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने एवं अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण से जुड़ने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7999700673, 9691089327, 9685604288, 8319462874 एवं 9131065767 पर संपर्क कर सकते हैं।