बसना : झारउड़ेला में हुए हत्या के मामले में ग्रामीणों ने रखी ... - CG Sandesh

बसना : झारउड़ेला में हुए हत्या के मामले में ग्रामीणों ने रखी बैठक, हत्या के आरोपी को बताया निर्दोष, भंवरपुर चौकी पहुंचकर की रिहाई की मांग

बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम झारउड़ेला में 1 जून 2026 को हत्याकांड में मिले एक शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है. मामले में पुलिस ने जिसे आरोपी बताकर गिरफ्तार किया है, अब गाँव के लोग बैठक रखकर उसे निर्दोष बताकर उसके रिहाई की मांग करने पर तुले हैं.

भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम झारउड़ेला में 14 जून 2026 को इस संबंध में एक मौखिक बैठक रखी गई थी, जिसमे ग्रामीण हत्या के आरोपी वेदराम पटेल को निर्दोष बताने लगे और इसके बाद आरोपी के रिहाई की मांग को लेकर ग्रामीण भंवरपुर चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी से चर्चा करने लगे.

मामले में सबसे चौकाने वाली बात यह है कि मृतक की माँ भी आरोपी को आरोपी मानने से इंकार कर रही है, मृतक की माँ कहना है कि आरोपी वेदराम पटेल और मृतक मोंगरे भोई के बीच बहोत अच्छी दोस्ती थी, वेदराम पटेल मोंगरे भोई का हत्यारा नहीं हो सकता.

हलाकि पुलिस ने अपनी जाँच में इसे त्रिकोणीय प्रेम संबंध मामला बताते हुए वेदराम को मोंगरे भोई का हत्यारा बताया है, पुलिस के अनुसार पूछताछ पर आरोपी वेदराम ने त्रिकोणीय प्रेम संबंध के कारण मोंगरे भोई को रास्ते से हटाने की नीयत से जानलेवा हमला कर सिर एवं गर्दन में चोट पहुंचाकर हत्या करना अपराध स्वीकार किया है.

जबकि ग्रामीणों द्वारा रखी बैठक में यह निष्कर्ष निकाला गया कि मोंगरे भोई एवं वेदराम पटेल के बीच अत्यंत ही गहरी मित्रता थी. दोनों मित्रों के अलग-अलग लड़कियों से प्रेम सम्बन्ध थे जो आपस में बहनें थी. इस बात को दोनों एक दूसरे के जानने के साथ पूरा गांव भी जानता था.

वेदराम का जिस लड़की से प्रेम सम्बन्ध था उसके साथ हमेशा उसका घूमना फिरना था, यह बात लड़की के परिवार वाले भी जानते थे.

गांव में हुई इस घटना वाली रात को वेदराम पटेल मोंगरे भोई के साथ गया था. यहाँ पहुंचने के बाद मोंगरे भोई ने अपना लोवर, चप्पल और मोबाईल वेदराम पटेल को दे दिया, और मोंगरे भोई अंदर चला गया.

इसके बाद मोंगरे भोई के चीखने चिल्लाने की आवाज आई, जहाँ वेदराम ने मोंगरे भोई की हत्या होते अपनी आँखों से देखा. और इस हत्या को देखने के बद इस घटना के डर से वह अपनी माँ के पास रायगढ़ चला गया.

लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस अपनी जाँच में मुख्य आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है, और वेदराम पटेल से दबाव पूर्वक झूठा बयान लेकर उसे आरोपी बनाया जा रहा है. इसी संबंध में झारउड़ेला के कुछ ग्रामीण पद्मावती पटेल, विजय चौधरी और मृतक की माँ विमला बाई के साथ भंवरपुर चौकी पहुंचकर आरोपी की रिहाई की मांग करते हुए, मामले की सत्यता पूर्वक जाँच करने की मांग करने लगे.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें