महासमुंद : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव - CG Sandesh

महासमुंद : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय आगमन पर विद्यार्थियों का तिलक-चंदन लगाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के. तिवारी ने विद्यार्थियों को कक्षाओं में प्रवेश कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रातःकालीन सभा में प्राचार्य श्री तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं नए सत्र में पूर्ण समर्पण एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करें तथा अपने व्यवहार, दिनचर्या एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया।

प्रार्थना सभा का संचालन किरण मैम एवं भीमेश्वरी साहू मैम द्वारा किया गया। शपथ का वाचन काजल मैम, संगीता मैम एवं रेखा मैम ने कराया। सुविचार रितु मैम, ग्वाल मैम एवं थोटे मैम द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंग्रेजी समाचार का वाचन आरती मैम, भीमेश्वरी मैम, पम्मी मैम, शिल्पी मैम एवं पुष्पा मैम ने किया, जबकि हिंदी समाचार का वाचन योगिता मैम, नंद सर एवं ठाकुर सर द्वारा किया गया। स्लोगन प्रस्तुति उषा मैम एवं निशि मैम ने की।

विद्यार्थियों के स्वागत कार्यक्रम का संचालन तिवारी मैम, मनीषा मैम एवं गोतमारे मैम द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनीषा अग्रवाल मैम ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा तिवारी मैम ने हिंदी कविता का सुंदर एवं प्रेरणादायक पाठ किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

शिक्षकों द्वारा आयोजित आकर्षक एवं प्रेरणादायी प्रार्थना सभा तथा स्वागत कार्यक्रम को देखकर विद्यार्थी अत्यंत उत्साहित एवं प्रसन्न नजर आए। विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी एवं पुराने सभी विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं।


अन्य सम्बंधित खबरें