महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने रामखेड़ा और पटेवा में जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
मंगलवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम रामखेड़ा और पटेवा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने अपनी मांग एवं समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिस पर विधायक सिन्हा ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया है।
सबसे पहले विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम रामखेड़ा पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम ग्राम की आराध्य देवी खल्लारी माता मंदिर में पूजा-अर्चना किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। फिर उन्होंने ग्रामीणों के साथ भेंट मुलाकात की।
सुबह-सुबह अपने गांव की गलियों में विधायक को पाकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जन चौपाल में गांव के बुजुर्ग, महिला, युवा सहित सभी वर्गों के सम्मानित नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं मांगें विधायक के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए निराकरण का आश्वासन दिया।
विधायक की संवेदनशीलता और सकारात्मक पहल से ग्रामीण गदगद हो उठे। जनकल्याण और ग्राम विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उन्होंने रामखेड़ा में राम मंदिर प्रांगण में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रुपये तथा मुख्य चौक में शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही गांव के पटेल द्वारा निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर के लिए भगवान श्रीराम की प्रतिमा की मांग रखी गई, जिस पर विधायक सिन्हा ने अपनी ओर से प्रतिमा भेंट करने की घोषणा की। इसके पश्चात उन्होंने नवविवाहित बहनों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया तथा नवजात शिशुओं को शिशु किट का वितरण किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता पप्पू पटेल, मंडल महामंत्री सुनील पटेल, जनपद सभापति धनेश गायकवाड़, सोमनाथ सिन्हा, मनोज यादव "भावरिया", कमलेश पटेल, अश्वनी दीवान सरपंच रामखेड़ा, राजकमल सरपंच खट्टा, नुमेश साहू सरपंच मानपुर, रविशंकर पैकरा, मनीष नंदे, शिव नंदे, रवि सेन, गिरधर पटेल, सियाराम पटेल, पुष्कर, मुरली पटेल, शीतल साहू, पंचन साहू, तोरण पटेल, मंशुख पटेल, भूषण साहू, कार्तिक बरिहा, भानु पटेल, दयालु दास, भारती कामदेव यादव, कमलेश बरिहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्राम पटेवा में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात
ग्राम रामखेड़ा के बाद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम पटेवा में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करने पहुंचे। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत अभिनंदन किया। फिर श्री सिन्हा ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगें एवं समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक सिन्हा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।
इसके पश्चात उन्होंने नवविवाहित बहनों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया तथा नवजात शिशुओं को शिशु किट का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता पप्पू पटेल, मंडल महामंत्री सुनील पटेल, पटेवा सरपंच दूज बाई राजू ध्रुव, उपसरपंच संतोष शर्मा, मनोहर साहू, नंदकिशोर यादव, नंदलाल पटेल, मनोज यादव "भावरिया", विकास अग्रवाल, टीकाराम पटेल, चंद्रशेखर पटेल, कमलेश पटेल, लीलाधर नायक, प्रीतम गजेंद्र, राधेश्याम नायक, संतराम नायक, रविशंकर पैकरा, नरेंद्र सिन्हा, संजीव सिन्हा, नोहर निषाद, सोनिया साहू, निशा जोगी, सियाबाई नंदे, मनीष नंदे, शिव नंदे, छोटेलाल निर्मलकर, पवन यादव, खोम सिन्हा, बिट्टू अग्रवाल, हुमेश दीवान, जितेंद्र साहू, नंदलाल नायक, नेहरू ध्रुव, उभेलाल ध्रुव, राजकुमार यादव, चैतन्य साहू, राज साहू एवं भुवन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अन्य सम्बंधित खबरें