महासमुंद : सीएम हेल्पलाइन नम्बर में शिकायतों का निराकरण प्रा... - CG Sandesh

महासमुंद : सीएम हेल्पलाइन नम्बर में शिकायतों का निराकरण प्रारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 9 जून को प्रारंभ किए गए सीएम हेल्पलाइन नम्बर 1076 में नागरिकों के शिकायत प्राप्त हो रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा निराकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। शिकायतकर्ता बागबाहरा ब्लॉक की श्रीमती रंभावती साहू ने राशन कार्ड हेतु 12 जून को 1076 नम्बर पर कॉल कर शिकायत दर्ज की। 

जिसका खाद्य विभाग द्वारा परीक्षण कर प्राथमिक स्तर पर ही निराकरण किया गया। 14 जून को उनके नाम राशन कार्ड जारी किया गया। इसी तरह आरसी बुक में मोबाईल नम्बर दर्ज करने हेतु सरायपाली के कुश पटेल ने सीएम हेल्पलाइन में डायल किया। 

उनकी शिकायतों पर परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए उनका मोबाईल नम्बर अपडेट किया गया। इन आवेदकों से कॉल कर फीडबैक लेने पर बताया कि ये कार्रवाई से संतुष्ट है। इसी तरह अन्य और 8 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। 

आज दिनांक तक 613 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमें से 96 आवेदनों का निराकरण किया गया। लेकिन संबंधित आवेदक से फीडबैक लेना शेष है। 15 आवेदनों को द्वितीय स्तर के अधिकारियों को प्रेषित किया गया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन नम्बर में प्राप्त शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। जिससे समय सीमा में आवेदनों का निराकरण संभव हो सके।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें